शिलांग :टूरिस्ट के कैमरे में रिकॉर्ड हुआ राजा और सोनम का आखिरी वीडियो

इंदौर
 ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़े गई उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसके तीन साथियों के बारे में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें मेघालय में सोनम और राजा घूमते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में राजा जहां रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है वहीं सोनम थकी हुई दिख रही है. यह वीडियो एक टूरिस्ट द्वारा बनाया गया है. हालांकि ईटीवी भारत इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.

नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम
ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में शिलांग पुलिस ने उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी, राज कुशवाहा, विशाल, आनंद और अंकित को गिरफ्तार किया गया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच में सामने आया है कि सोनम हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद पूरे तरीके से गायब होना चाहती थी, इसके लिए वह नेपाल भागने की योजना बना रही थी. लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गई. वहीं, आरोपियों के द्वारा किस तरह से उसकी मदद की जा रही थी इसको लेकर भी शिलांग पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है.

वीडियो में तनाव में दिख रही सोनम
अब सोनम और राजा का मेघालय में घूमने का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें सोनम हाथों में लकड़ी लिए आगे चल रही है. वहीं, राजा उसके पीछे चलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो में राजा रिलेक्स मूड में नजर आ रहा है. लेकिन सोनम के चेहरे पर तनाव और थकावट आसानी से देखी जा सकती है. वीडियो हत्याकांड के कुछ देर पहले का ही बताया जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक देव सिंह नामक यूजर्स के द्वारा अपलोड किया गया है.

यूजर ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो
देव सिंह ने लिखा, ”मैं पिछले दिनों मेघालय में डबल डेकर रूट ब्रिज पर गया हुआ था. यह वीडियो 23 मई 2025 को मेरे द्वारा रिकॉर्ड किया गया था. वीडियो तकरीबन 9:45 बजे सुबह का है.” यूजर ने आगे लिखा, ”यह कपल वहां पर नाइट स्टे किया हुआ था. साथ ही एक और वीडियो मेरे पास मौजूद है, जिसमें तीन लोग नजर आ रहे हैं. मैं वह वीडियो मेघालय पुलिस को उपलब्ध करवा दूंगा.”

  • Related Posts

    पचोर में दो दिवसीय सोलर एक्सपो का आयोजन, मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने किया अवलोकन

    सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल, नागरिकों को सोलर पैनल, उपकरणों और सरकारी सब्सिडी की दी गई जानकारी राजगढ़ जिले के पचोर में सौर ऊर्जा के प्रति आम…

    राहुल गांधी की अपील- कनॉट प्लेस आइए, साथ चलते हैं या सीधे रामलीला मैदान में मिलते हैं

    दिल्ली में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली, 19 विपक्षी दलों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को INDIA गठबंधन की…