शिलांग पुलिस सोनम सहित पांचों आरोपियों को इंदौर लाएगी

इंदौर
 राजा रघुवंशी हत्याकांड में शामिल राज-सोनम सहित पांचों आरोपियों का रिमांड जारी है। बुधवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस कोर्ट से पांचों आरोपियों को इंदौर लाने की अनुमति ले सकती है।अभी तक आरोपियों के पास से कई चीजें बरामद नहीं हुई हैं, जो शिलांग पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सबूत हैं। सोनम ने हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में फरारी काटी थी। वह पांच दिन राज के लक्ष्मणपुरा के घर में भी रुकी थी। शिलांग पुलिस दोनों घरों की तलाशी लेगी, ताकि वहां से अहम सबूत मिल सकें।

सोनम अपने साथ जेवर और काफी नकद रुपये में ले गई थी। जिसे पुलिस ने अभी बरामद नहीं किया है। इसके अलावा सोनम के दोनों फोन और राजा की हत्या के बाद उसके शरीर से निकाली गई सोने की चेन, अंगूठी भी पुलिस को नहीं मिली है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने उसे इंदौर में छुपाकर रखा है। पुलिस गुरुवार के बाद आरोपियों को इंदौर ला सकती है। फिलहाल फ्लैट इंदौर पुलिस की निगरानी में है। केस शिलांग पुलिस ने दर्ज किया है। इस कारण इंदौर पुलिस ने फ्लैट में जाकर तलाशी नहीं ली है। हत्या के बाद जिस बुर्के को पहन कर सोनम शिलांग से भागी थी, उसे भी पुलिस अभी तक जब्त नहीं कर पाई है।

इंदौर में छुपाया है सोनम ने मोबाइल फोन

हत्या के बाद सोनम राज की सिम का इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को आशंका है कि जब 7 जून को सोनम इंदौर से रवाना हुई थी। तब वह इंदौर में अपना मोबाइल फोन छुपाकर गई, क्योंकि बस में सोनम के साथ बैठी उजाला यादव नामक युवती ने भी पुलिस को बयान दिया कि सोनम ने दो युवकों से उनका मोबाइल फोन बात करने के लिए मांगा था। इसके अलावा ढाबे वाले युवक से फोन कर अपने भाई को फोन लगाया था। 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…