एमपी ट्रांसको में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन 1 जुलाई से

भोपाल
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपी ट्रांसको) द्वारा कनिष्ठ अभियंता (पारेषण-प्रशिक्षु) एवं लाइन परिचारक (प्रशिक्षु)-2024 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया 3 जुलाई 2025 तक चलेगी।

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता श्री अतुल जोशी ने बताया कि सत्यापन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से एमपी ट्रांसको मुख्यालय, शक्तिभवन, ब्लॉक-2, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) कार्यालय, जबलपुर में किया जाएगा।

उम्मीदवारों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के साथ अपलोड किए गए प्रमाण पत्र, अंकसूचियाँ एवं अन्य दस्तावेज़ों का परीक्षण उनकी मूल प्रतियों से किया जाएगा। इसके लिए तीन दल गठित किए गए हैं, जो दस्तावेजों का प्रारंभिक सत्यापन करेंगे। तत्पश्चात, इन दस्तावेज़ों का अंतिम परीक्षण अधीक्षण अभियंताओं द्वारा किया जाएगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के संबंध में व्यक्तिगत रूप से सूचना प्रदान की जा चुकी है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…