पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने विभागीय विषयों की समीक्षा की

भोपाल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मंगलवार को मंत्रालय में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पंचायती राज, पीएम पोषण शक्ति अभियान आदि के अंतर्गत जारी कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विभाग के अंतर्गत सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें एवं कार्यों की सूक्ष्मता से मॉनीटरिंग की जाये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती दीपाली रस्तोगी, संचालक पंचायत राज संचालनालय श्री छोटे सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरआरडीए सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…