सागर में पुल पर फिसली बाइक, बाढ़ के पानी में बही गर्भवती महिला, रेस्क्यू जारी

देवरीकलां- सागर

देवरीकलां नगर के रामघाट नाले के रपटे पर तेज बहाव के दौरान एक बाइक निकलते समय हादसा हो गया। रपटे पर बाइक स्लिप होने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला पानी में बह गई। यह घटना सुबह 9 बजे हुई। खबर मिलते ही सागर से एसडीआरएफ की टीम देवरी पहुंची है, जिसके द्वारा महिला की तलाश की जा रही है।

मंदिर से घर लौट रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक कल्पधाम कॉलोनी निवासी दशरथ साहू अपनी 22 वर्षीय वंदना साहू व बहन के साथ संजय नगर स्थित रामघाट मंदिर में नाग पंचमी पूजन करने गए थे। वे जब पूजन के बाद वापस घर लौट रहे थे तभी रपटे पर बाढ़ के पानी का तेज बहाव होने से उनकी बाइक फिसल गई। बाइक फिसलने के बाद 22 वर्षीय वंदना साहू नाले में बह गई। मौके पर मौजूद लखन जाटव एवं रिजवान खान बचाने के लिए नदी में कूदे। वे बहुत देर तक महिला की पानी में तलाश करते रहे, लेकिन तेज बहाव होने से वे बह गई।

महिला की तलाश जारी
सूचना मिलने पर एसडीएम मुनब्बर खान, एसडीओपी शशिकांत सरयाम, तहसीलदार प्रीति रानी चौरसिया, थाना प्रभारी मीनेश भदौरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रामघाट नाले के आसपास महिला की तलाशी की, लेकिन बाढ़ अधिक होने के कारण महिला का कोई पता नहीं चल सका। समाचार लिखे जाने तक महिला की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500

    नवरात्र में लाड़ली बहनों को खुशियों की किश्त..14 अक्टूबर मुख्यमंत्री डालेंगे 1500 —41वीं किश्त का होगा सिंगल क्लिक से अंतरण..महिला सशक्तिकरण,आर्थिक स्वावलंबन और सम्मान को मजबूती देने पर सरकार का…

    आदिवासियों के आशियानों पर सियासी रार..आमने-सामने..’शिवराज.’ और ‘सरकार’

    सवाल कब्जे का भी और कार्रवाई की प्रक्रिया का भी —शिवराज ने बताया अन्याय, सीएम मोहन ने जांच का भरोसा देकर कहा..दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा. मध्यप्रदेश…