सीएम डॉ. यादव होंगे BSL ग्लोबल समिट में शामिल, दुनिया के ब्रांड्स से होगा संवाद

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित बीएसएल ग्लोबल आउटरीच समिट-2025 में भाग लेंगे। यह समिट टेक्सटाइल और अपैरल उद्योगों के लिए एक अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिसमें दुनिया भर के उद्योगपतियों, निवेशकों और टेक्सटाइल ब्रांड्स की भागीदारी हो रही है। मुख्यमंत्री समिट में मध्यप्रदेश राज्य पवेलियन का भ्रमण करेंगे और राज्य की औद्योगिक क्षमता, टेक्सटाइल नीति और निवेश संभावनाओं को लेकर संबोधित करेंगे। साथ ही, वे वॉलमार्ट, एच एंड एम, ली एंड फंग, वाइल्डक्राफ्ट और ब्लैकबेरी जैसी अग्रणी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधियों से वन-ऑन-वन बैठकें भी करेंगे।

डॉ. यादव समिट में आयोजित राउंडटेबल चर्चा में भी हिस्सा लेंगे, जहां वे वैश्विक टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रमुखों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। यह चर्चा भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को जोड़ने वाले सेतु के रूप में काम करेगी। समिट के दौरान बीएसएल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2025 का भी आयोजन होगा, जिसमें टेक्सटाइल और अपैरल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्रांड्स को सम्मानित किया जाएगा।

यह समिट मध्यप्रदेश के लिए बेहद खास मानी जा रही है, क्योंकि यह प्रदेश को वैश्विक ब्रांड्स के लिए एक विश्वसनीय सोर्सिंग गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। साथ ही, ‘मेड इन एमपी’ उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने का यह एक सशक्त मंच साबित होगा। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार प्रदेश में निवेश लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर देश और विदेश में निवेशकों से चर्चा, रोड शो में प्रदेश में निवेश को प्रेरित करने को लेकर उपलब्धियां गिनाई जा रही है।  

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…