अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: ग्वालियर में पैतृक निवास पर कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर
भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर के लाडले सपूत अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज शिंदे की छावनी स्थित उनके पैतृक निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया की मौजूदगी में अटल को पुष्पांजलि अर्पित की गई। बीजेपी के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती: CM डॉ मोहन बोले- श्रीकृष्ण के समान ही ठाकरे जी ने संघर्ष किया

अटल स्मारक समय सीमा में पूरा नहीं हो पाया
कांग्रेस ने अटल की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा का कहना है कि भाजपा अटल को सिर्फ उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर याद करती है। ग्वालियर शहर में 11 महीना में बड़ा एयरपोर्ट तैयार कर दिया गया, लेकिन अटल के विचारों को युवा पीढ़ी समझ सके इसको लेकर तैयार हो रहा अटल स्मारक समय सीमा निकालने के बावजूद अभी तक तैयार नहीं हो सका है। हालांकि BJP जिला अध्यक्ष ने साफ किया है कि जल्द अटल स्मारक का काम पूरा होगा।

घर में वाचनालय संचालित
बता दें कि अटल का जन्म 25 दिसंबर 1924 को कमलसिंह के बाग स्थित घर में हुआ था। पहले यहां पाटौर थी। उसी में अटल बिहारी जन्मे थे। कमलसिंह बाग में अटल के नाम पर आज उस घर में वाचनालय संचालित होता है। उनके पिता कृष्ण बिहारी वाजपेयी शिक्षक थे।

  • Related Posts

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…

    MP से हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज; अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया…