शहरी क्षेत्रों में कचरे से कंचन बनाने की दिशा में होंगे ठोस प्रयास : नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय

केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्रालय की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक

भोपाल 
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के मामले में मध्यप्रदेश ने देश में नये कीर्तिमान बनाये हैं। इंदौर शहर लगातार 8 वर्षों से स्वच्छता के मामले में सिरमौर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहरों में कचरे से कंचन बनाने की दिशा में लगातार ठोस प्रयास किये जाते रहेंगे। मंत्री श्री विजयवर्गीय मंगलवार को मंत्रालय में केन्द्रीय शहरी विकास कार्य मंत्रालय की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर केन्द्रीय शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने मध्यप्रदेश में शहरी क्षेत्र के विकास के लिये किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

देश भर में आज स्वच्छता ही सेवा अभियान-2025 का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान में शहरों की स्वच्छता लक्षित इकाइयों, सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण और हरियाली को ग्रीन उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय स्वच्छता लीग में शामिल शहरों को स्वच्छता के मामले में बेहतर प्रदर्शन के लिये एक-एक शहर गोद लेने के लिये प्रेरित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 3 शहर इंदौर, उज्जैन और बुदनी स्वच्छता की श्रेणी में श्रेष्ठ शहरों में शामिल हैं।

बैठक में बताया गया कि अपशिष्ट प्रबंधन में निकाय की बेस्ट प्रेक्टिसेस, विजिबल क्लीननेस में सुधार और नागरिकों में व्यवहार परिवर्तन को बढ़ाने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा। इसी के साथ इस वर्ष स्वच्छता से जुड़े स्वयं सेवकों और सफाई मित्रों के कल्याण कार्यक्रम शुरू किये जायेंगे। सघन वानिकी योजना और ईको फ्रेण्डली उत्पादों को लोकप्रिय बनाने के लिये मेलों का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश में स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान में नवाचारों के मामले में मध्यप्रदेश अग्रणी रहा है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने साइकिल रैली और अन्य गतिविधियों को आयोजित कर जन-सामान्य में स्वच्छता के प्रति जन-जागृति पैदा की है। स्वच्छता के कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया है। बैठक में नई दिल्ली से अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय दुबे शामिल हुए। भोपाल से वर्चुअली बैठक में मंत्री श्री विजयवर्गीय, आयुक्त नगरीय प्रशासन श्री संकेत भोंडवे और अपर आयुक्त डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े एवं विभागीय अधिकारी शामिल हुए।

 

  • Related Posts

    शिवराज के संसदीय क्षेत्र में आदिवासियों के आशियानों पर सरकार का बुलडोजर..केंद्रीय मंत्री बोले गलत हुआ

    कोसमी में गरीबों के आशियाने उजड़े तो व्यथित हुए शिवराज..प्रशासन पर बरसे, मुख्य सचिव को फोन कर जताई नाराजगी विदिशा संसदीय क्षेत्र में आदिवासी परिवारों को बेघर करने की कार्रवाई…

    शिक्षा से युवाओं के रोजगार तक,विकास को नई रफ्तार देगा मप्र

    —नरसिंहपुर में 42.52 करोड़ के सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण,8.19 लाख विद्यार्थियों की फीस प्रतिपूर्ति के लिए 502 करोड़ अंतरित —35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 213.41 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा…