किचन सेफ्टी अलर्ट: कीटनाशक स्प्रे से भी भड़क सकती है आग, LPG सिलेंडर पर न डालें पानी

संत हिरदाराम नगर
खाना बनाते समय सतर्क रहना चाहिए। रसोई गैस का उपयोग सुरक्षा मापदंड के अनुरूप ही करना चाहिए। कीटनाशक स्प्रे के प्रयोग से भी आग लग सकती है। 
संत हिरदाराम कॉलेज में आयोजित फायर ड्रिल एवं इवैक्यूएशन कार्यशाला को संबोधित करते हुए अग्निशमन विशेषज्ञ साजिद खान ने यह बात कही। खान ने छात्राओं को आग लगने की विभिन्न परिस्थितियों विशेष रूप से एलपीजी गैस और पेट्रोल से उत्पन्न अग्निकांड से निपटने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने समझाया कि रसोई में खाना बनाते समय या कीटनाशक स्प्रे के प्रयोग से भी आग लग सकती है, और ऐसे हालात में क्या सावधानियां अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एलपीजी से लगी आग को पानी से नहीं बुझाना चाहिए। आग बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र का ही प्रयोग करना चाहिए।

आग बुझाते समय घबराएं नहीं
खान ने कहा कि आग बुझाते समय घबराएं नहीं। उन्होंने लेक्ट्रिक शाक से बचाव के उपायों, अग्निशामक यंत्रों के विभिन्न प्रकारों तथा उनके उपयोग की जानकारी भी व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से दी।

उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान भी किया। प्राचार्य डालिमा पारवानी ने कार्यशाला को उपयोगी बताते हुए कहा कि हमें जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिली है। इस मौके पर एनसीसी इकाई की प्रभारी शांति शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…