MP में ईद-ए-मिलाद पर सलमान लाला के पोस्टर से सनसनी, लिखा – ‘शरीर मिटता है, नाम नहीं’

गुना
गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर इंदौर के गैंगस्टर सलमान लाला का पोस्टर लगाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया। पोस्टर पर लिखा था- “शरीर मिटता है मगर नाम नहीं, मिस यू किंग”। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने पोस्टर हटवाया और कोतवाली थाने में अज्ञात के खिलाफ शनिवार देर रात को FIR दर्ज कर ली।

ईद-ए-मिलाद पर शहर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम हुए। शाम को कर्नलगंज से शुरू हुआ जुलूस कई इलाकों से होते हुए ख्यावदा चौराहे तक पहुंचा। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल हुए। तैयारियों के दौरान शहरभर में बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। इसी दौरान श्रीराम कॉलोनी में लगे सलमान लाला के पोस्टर से विवाद शुरू हुआ।

पोस्टर विवाद के बाद देर शाम भुजरिया तालाब मंदिर के पास रहने वाले अभिषेक तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि वे पोस्टर का फोटो खींच रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका पीछा कर जयस्तंभ चौराहे पर उनसे मारपीट की। अभिषेक को चोटें आईं। सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और FIR दर्ज कराई।

अज्ञात आरोपियों पर लूट और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया। देर रात नजूल कॉलोनी निवासी भगवानलाल ढीमर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ अलग से FIR दर्ज की। पुलिस का कहना है कि यह पोस्टर समाज में नफरत फैलाने वाला था।

  • Related Posts

    MP से हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा, कांग्रेस की आपत्तियां खारिज; अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी

    By: Ravindra Singh मध्यप्रदेश की राजनीति में राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मध्यप्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुन लिया गया…

    ग्वालियर में अनोखे तरीके से चोरी का माल छिपाने वाला गिरोह पकड़ा, सीवेज पाइपलाइन से मिले 12 लाख के गहने

    ग्वालियर। जिले में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपियों ने ऐसा तरीका…