मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पितृ मोक्ष अमावस्या पर अर्पित किया श्रद्धांजलि भाव

भोपाल 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पितृ-मोक्ष अमावस्या पर अपने सभी पूज्य पितरों को नमन किया है। उन्होंने कहा कि मनुष्यता और सफलता के नए-नए शिखरों को स्पर्श करने की यात्रा में पूर्वज हम सभी के प्रेरणा होते हैं। पूर्वजों के प्रति समर्पण, श्रद्धा और कृतज्ञता ज्ञापित करने के पर्व ‘पितृ मोक्ष अमावस्या’ पर सभी पूज्य पितरों के चरणों में सादर प्रणाम करता हूं। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि हम सभी अपने पितरों के आदर्शों और मूल्यों पर चलने के लिए संकल्पित हों। उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा है कि हम सभी पर पूज्य पितरों और परमात्मा का आशीर्वाद सदा बना रहे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…