पालकी में विदा हुईं IAS संस्कृति जैन, 15 महीने में छोड़ी गहरी छाप; लोगों की आंखें भीग उठीं

सिवनी

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में कलेक्टर संस्कृति जैन को सरकारी कर्मचारियों ने पारंपरिक पालकी में बैठाकर भावपूर्ण विदाई दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शनिवार को जिले की नई कलेक्टर शीतला पटले के स्वागत और संस्कृति जैन की विदाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में जिले भर के सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए.

कार्यक्रम के बाद संस्कृति जैन और उनकी दोनों बेटियों को पालकी में बैठाकर कर्मचारियों ने विदाई दी. इस अनोखी विदाई का वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर छा गया. 

बता दें कि आईएएस अफसर संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है. अपने 15 महीने के कार्यकाल में उन्होंने ‘लाडली बहन योजना’ को अटल पेंशन से जोड़ने और प्राथमिक स्कूलों में ‘डेस्क बेंच गिफ्ट’ करने की योजनाएं शुरू की थीं.

महिला आईएएस अफसर की इस अनोखी विदाई ने सिवनी में उनके प्रभावी और लोकप्रिय कार्यकाल की यादें छोड़ दी हैं. 

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…