गांधी मेडिकल कॉलेज में रिक्त चिकित्सा अधिकारी सीनियर रेसिडेंट एवं जूनियर रेसिडेंट के पदों की भर्ती को लेकर बैठक सम्पन हुई

भोपाल
 भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में रिक्त चिकित्सा अधिकारी एवं सीनियर रेसिडेंट एवं जूनियर रेसिडेंट के पदों की भर्ती की जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त भर्ती को लेकर एडमिन ब्लाक तृतीय तल में जी. एम. सी. रोस्टर निर्धारण समिति की बैठक का आयोजन किया गया ,जिसमे केई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।     
समिति के सदस्य बंशीलाल धनवाल ने बताया की राज्य के सभी शासकीय अर्ध शासकीय, निगम, मंडल आदि कार्यालयों में कार्यरत शासकीय सेवकों का स्थापना शाखा में एक स्थाई रिकॉर्ड जो रोस्टर पंजी के नाम से संधारित होता है, इसी 100 बिंदु रोस्टर पंजी के मान से सीधी भर्ती अथवा पदोन्नति की प्रक्रिया वर्गवार संपन्न होती है। जो की एक शासकीय नियम है।
समिति की बैठक के प्रारंभ में श्री धनवाल ने जीएमसी की स्थानीय यूनिटों में रिक्त पदों को रोस्टर पंजी से मिलान करने के लिए, रोस्टर पंजी का अवलोकन करने की बात कहीं। तो सम्बंधित शाखा प्रभारी ने रोस्टर पंजी संधारित होने की बात तो स्वीकारी,  लेकिन सदन के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाये।
तदोपरांत सदन के सभापति डॉक्टर लोकेंद्र दवे ने बैठक स्थगित कर दी, ओर कहा कि भर्ती प्रक्रिया से पहले अगली बैठक में, 100 बिंदु रोस्टर पंजी सदन के समक्ष प्रस्तुत करे।         
बैठक में डॉक्टर लोकेंद्र दवे प्राध्यापक रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग,  बंशीलाल धनवाल संभागीय अध्यक्ष अजाक्स  भोपाल संभाग, डॉक्टर आशीष कोष्टी प्राध्यापक पैथोलॉजी विभाग,  डॉक्टर हरेसिंह मकवाने सहायक प्राध्यापक बायोकेमेस्ट्री विभाग , डॉक्टर देवेंद्र चौधरी सहायक प्राध्यापक जनरल सर्जरी विभाग , डॉक्टर अनिल सेजवार प्राध्यापक मेडिसिन विभाग , डॉक्टर मुकेश हिंडोलिया सहायक प्राध्यापक फार्मोक्लॉजी विभाग तथा  अजय वर्मा गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल उपस्थित रहे। 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…