कृषि मंत्री कंषाना ने मटर की फसल का निरीक्षण कर किसानों से किया संवाद

भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने रतलाम जिले के जावरा से लौटते समय ग्राम बदनावर में किसानों से मुलाकात कर उनकी मटर की फसल का निरीक्षण किया। मंत्री कंषाना ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति, उत्पादन क्षमता एवं मौसम के प्रभाव की जानकारी ली। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बीज, खाद, सिंचाई एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित में निरंतर कार्य कर रही है और उन्नत कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती तथा फसल विविधीकरण को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

 

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: सीएम मोहन यादव ने शौर्य स्मारक में लगाया ‘संकल्प वृक्ष’, 15 जनवरी को भोपाल में मनेगा सेना दिवस

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के ऐतिहासिक शौर्य स्मारक परिसर में पहुंचकर ‘संकल्प वृक्ष’…

    मुरैना: 4.5 लाख रुपये के नशे के 2856 इंजेक्शन जब्त, आगरा से सप्लाई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के मुरैना शहर में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पुरानी…