अंबेडकर कामधेनु योजना एवं स्वावलंबी गोशाला निवास नीति-2025 का प्रभावी रूप से संचालन सुनिश्चित करें : राज्यमंत्री

भोपाल
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल ने सोमवार को भोपाल स्थित निवास कार्यालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही स्वावलंबी गोशाला निवास नीति-2025 के क्रियान्वयन को लेकर भी गहन चर्चा की। राज्यीमंत्री श्री पटेल ने योजना एवं नीति के प्रभावी संचालन, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा पशुपालकों को अधिकाधिक लाभ पहुंचाने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव, संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. पी.एस. पटेल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पन्ना में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार निलंबित, रिश्वत पर बयान का वीडियो हुआ था वायरल

    कैमरे पर कहा था- खुशी-खुशी पैसे लेता हूं, सरकार ने भोपाल कार्यालय से किया संबद्ध पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री सी.बी. अहिरवार…

    इंदौर में चलती कार बनी आग का गोला, युवक-युवती ने कूदकर बचाई जान

    तेजाजी नगर के गल्ला फांटे के पास हुआ हादसा, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात चलती कार में अचानक आग लग…