मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नव नियुक्त सहायक अभियंता व केमिस्ट का प्रशिक्षण शुरू

भोपाल

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी (MPPGCL) के नवनियुक्त 16 सहायक अभियंताओं (प्लांट) व केमिस्ट के प्रथम बैच का का 6 सप्ताह का प्रशिक्षण राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) नागपुर में प्रारंभ हुआ।

छह सप्ताह के प्रशिक्षण में सहायक अभियंताओं को थर्मल व हाइड्रो पॉवर प्लांट के ऑपरेशन व मेंटेनेंस का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अभियंताओं को दो सप्ताह का विशेष सुपर-क्रिटिकल सिम्युलेटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। केमिस्ट को प्रशिक्षण के अंतर्गत जल रसायन,कोल टेस्टिंग, पर्यावरण कारकों का परीक्षण आदि का प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत में एनपीटीआई नागपुर के प्रमुख निदेशक रामचन्द्र उकिरदे ने कहा कि सत्र का पाठ्यक्रम इस प्रकार तैयार किया गया है कि सहायक अभियंता ताप व जल विद्युतगृहों के संचालन व संधारण के कार्यों में समान रूप से महारत हासिल कर सकेंगे। प्रशिक्षण में सहायक अभियंताओं व केमिस्ट को विद्युत उत्पादन की नई तकनीक के साथ पर्यावरण की बारीरकियों व मापदंडों से परिचित करवाया जाएगा।

 

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस के लिए गर्व का विषय है कि पुलिस मुख्यालय, विसबल शाखा में पदस्थ सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल के निज सहायक,निरीक्षक (अ)  राकेश कुमार कुशवाह (वरिष्ठ शीघ्रलेखक) ने…

    “मन की बात” में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की सीधी के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना

    भोपाल प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मध्यप्रदेश के सीधी जिले में जल संरक्षण एवं जनभागीदारी से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों का उल्लेख…