आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध पुंगनूर गाय बनी आकर्षण का केंद्र

जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित कृषक कल्याण वर्ष–2026 के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा लगाई गई है विशेष प्रदर्शनी

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में आयोजित “कृषक कल्याण वर्ष–2026” के शुभारंभ अवसर पर पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी में गिर, साहीवाल, थारपारकर तथा आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध पुंगनूर गाय की प्रदर्शनी लगाई गई। पुंगनूर गाय विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित किसानों एवं पशुपालकों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार के संबंध में जागरूक किया गया।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जम्बूरी मैदान में 5 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से किसानों और पशुपालकों को भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम स्थल पर गोबर से निर्मित उत्पादों जैसे राम दरबार, महाकाल प्रतिमा, पंचगव्य उत्पाद, पूजा-पाठ सामग्री एवं सौंदर्य प्रसाधनों की आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसके साथ ही विभाग द्वारा मुर्गीपालन एवं पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के प्रसिद्ध कड़कनाथ मुर्गा एवं बकरी की विभिन्न प्रजातियों का सजीव प्रदर्शन किया गया। वहीं, सांची दुग्ध संघ द्वारा उत्पादित दुग्ध उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर गोशालाओं पर विशेष जोर
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की महत्वपूर्ण स्वावलंबी गोशाला नीति–2025 तथा आत्मनिर्भर गोशाला मॉडल का भी विशेष प्रदर्शन किया गया, जिससे पशुपालकों को गोशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरित किया गया।

 

  • Related Posts

    भोपाल में स्कूल बसों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, 600 से ज्यादा बसों की जांच में 40 पर कार्रवाई

    भोपाल  राजधानी में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों में ओवरलोडिंग और लापरवाही की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 8 जुलाई से…

    भोपाल से हवाई कनेक्टिविटी को झटका, समर शेड्यूल की 18 उड़ानें घटकर 13, नवी मुंबई फ्लाइट भी बंद

     भोपाल  भोपाल से एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम हो गई है। 18 उड़ानों के साथ शुरू हुआ समर शेड्यूल अब 13 उड़ानों पर आकर सिमट गया है। गोवा एवं…