पाल बघेल समाज मंदिर समिति में विश्वास की जीत, महेन्द्र सिंह बघेल तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष

भोपाल।

पाल बघेल समाज की श्रीकृष्ण गोवर्धन मंदिर समिति के चुनाव सर्वसम्मति और शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया में समाज के सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उर्जन सिंह पाल के निर्देशन में पूरी चुनावी प्रक्रिया पारदर्शिता और अनुशासन के साथ पूरी कराई गई।

निर्वाचन अधिकारी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार महेन्द्र सिंह बघेल को लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि समिति के चुनाव लगातार तीसरी बार बिना किसी विरोध के संपन्न हुए हैं, जो समाज के भीतर मजबूत एकजुटता और नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाता है। महेन्द्र सिंह बघेल का पूर्व कार्यकाल 2019–2022 तथा 2022–2025 तक रहा है। उनके दोनों कार्यकालों में समाजहित में किए गए कार्यों और सक्रिय भूमिका को देखते हुए दिनांक 11 जनवरी 2026 को उन्हें पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यकाल की उपलब्धियों पर समाज का भरोसा

अपने दोनों कार्यकालों में महेन्द्र सिंह बघेल ने समाज के सामाजिक, धार्मिक और संगठनात्मक कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनकी कार्यशैली, व्यवहार कुशलता और समर्पण को समाज के सदस्यों ने सराहा। इन्हीं कारणों से समाज के सभी बंधुओं ने एकमत होकर उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष चुना।

पूर्व अध्यक्ष का प्रस्ताव, सर्वसम्मति से स्वीकृति

समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र पाल द्वारा निर्वाचन अधिकारी उर्जन सिंह पाल के माध्यम से अध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव समाज के समस्त सदस्यों के समक्ष रखा गया। उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और श्री महेन्द्र सिंह बघेल के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया।

गणमान्य समाजजनों की उपस्थिति

इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें राजेन्द्र पाल, रामजनकी पाल, धर्मेन्द्र पाल, लल्लू सिंह बघेल, रामविहारी बघेल, मुन्नालाल बघेल, रूप सिंह बघेल, माताप्रसाद बघेल, सुखनन्दन बघेल, दिनेश पाल, विनोद पाल, रामसिया बघेल, भानुप्रताप सिंह पाल (पत्रकार), लालाराम पाल, हरि सिंह यादव, जयराम बघेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे।

एकता और स्थिर नेतृत्व का संदेश

चुनाव के सफल आयोजन और निर्विरोध चयन से यह स्पष्ट हुआ कि पाल बघेल समाज में एकता, विश्वास और स्थिर नेतृत्व की परंपरा मजबूत हो रही है। समाजजनों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई कि उनके नेतृत्व में समिति आने वाले समय में समाजहित के कार्यों को और गति देगी।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…