विद्यार्थी के साथ मारपीट के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, शहडोल में असम के विद्यार्थी के साथ हुई मारपीट पर संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में असम के विद्यार्थी के साथ छात्रावास में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी जिम्मेदारी लेते हुए आरोपी छात्रों के विरूद्ध अपने स्तर पर आवश्यक एक्शन लिया है।

 

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…