स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल मैहर पहुंचे राज्य मंत्री पटेल

मैहर .

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने मैहर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने चिकित्सकीय स्टॉफ, उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर अस्पताल की कार्य प्रणाली, समस्याओं तथा आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों द्वारा दिए गए सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं जनहितकारी बनाया जा सके।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि आमजन को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए अस्पतालों में संसाधनों, स्टॉफ और व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ संवेदनाशीलता पूर्वक व्यवहार किया जाए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ग्वालियर में रिटायर्ड फौजी ने घर में गोली मारकर की आत्महत्या, लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दुखद घटना सामने आई है। हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर एक में रहने वाले एक रिटायर्ड फौजी ने अपने घर…

    अशोकनगर में 27% OBC आरक्षण की मांग पर महासभा की हुंकार, चुनाव मैदान में उतरने की चेतावनी

    प्रेस वार्ता में संगठन ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर लगाया OBC वर्ग की अनदेखी का आरोप डॉ. बृजेंद्र सिंह यादव बोले- न्याय नहीं मिला तो चुनाव लड़ने पर कर…