राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के पर्व विजयादशमी (दशहरा) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयादशमी पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नव-ऊर्जा की कामना की है।

राज्यपाल श्री पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी, भारतीय सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा, नैतिक मूल्यों और आत्मबल का प्रतीक पर्व है। यह पर्व केवल बाहरी बुराई के दहन का अवसर नहीं है, बल्कि हमारे भीतर व्याप्त अज्ञान, अहंकार, स्वार्थ और संकीर्णता जैसी आंतरिक बुराइयों को समाप्त कर आत्म-शुद्धि का संकल्प लेने का प्रसंग है। उन्होंने कहा है कि हमारी सनातन परंपरा सदैव सत्य, अहिंसा, करुणा और लोक-कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित रही है। सनातन संस्कृति हमें सिखाती है कि समाज के प्रति दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्चा धर्म होता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सब मिलकर सामाजिक समरसता, भ्रातृत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा ‘विकसित भारत एवं समृद्ध मध्यप्रदेश’ के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हों। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और मानवता की सेवा के सनातन ध्येय को अपनाकर विजयादशमी के संदेश को सार्थक बनाएं।

  • Related Posts

    वॉटर स्पोर्ट्स का हब बन रहा है भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत, स्पोर्ट्स सहित सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। वर्ष 2016 के रियो…

    Microsoft की सर्विस 16 घंटे से ठप, 74 देशों में असर; क्या साइबर अटैक से मचा हड़कंप?

    नई दिल्ली। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाओं में आई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी ने लाखों यूजर्स और कारोबारियों की परेशानी बढ़ा दी है। Outlook और Office 365 की सेवाएं…