भोपाल से कौन : उमा ने सुझाए 7 नाम

दिग्विजय सिंह के सामने भोपाल से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा? ये सबसे बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है। भाजपा के पांच सीटों पर प्रत्याशी घोषित होना बाकी है, इनमें भोपाल सीट भी है। इसी बीच, रविवार को केंद्रीय मंत्री व पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती ने ट्वीट करके सियासत गरमा दी। उन्होंने लिखा- दिग्विजय को कोई भी स्थानीय नेता हरा सकता है। उन्होंने बड़े नेता को लड़ाने के विचार पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि हराने व जिताने में जनता और कार्यकर्ता का रोल होता है। नेताओं को घमंड नहीं पालना चाहिए।

ये सात नाम जो उमा ने दिए : उमा ने भोपाल के लिए आलोक संजर, कृष्णा गौर, आलोक शर्मा, रामेश्वर शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, भगवान दास सबनानी और विश्वास सारंग के नाम सुझाए। उन्होंने कहा कि इनमें से कोई भी दिग्विजय को हरा देगा। भोपाल से उम्मीदवार तय करने का अधिकार मेरे पास नहीं है। दिग्विजय को हराना कठिन काम नहीं है।

भोपाल से इनकी संभावना : उमा के इस ट्वीट के बाद अब भोपाल सीट से शिवराज सिंह के रुख पर नजर है। वे नहीं लड़े तो पार्टी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और महापौर आलोक शर्मा में से किसी एक को मैदान में लाने की संभावनाएं टटोल रही है।

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलवाद को खत्म करने के लिए मिलकर रणनीति बनाएंगी

    भोपाल  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले वर्ष तक देश से नक्सलवाद की समस्या को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है। नक्सली मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ को एक…

    30 मार्च से चैत्र नवरात्र की होगी शुरुआत, रेवती नक्षत्र से आरंभ साधना 5 गुना शुभ फल प्रदान करेगी माँ

    उज्जैन चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 30 मार्च को देवी आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र का आरंभ होगा। तिथि मतांतर से इस बार नवरात्र आठ दिन के रहेंगे। खास बात यह…