मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस निरीक्षक पाठक के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री-डॉ.-यादव-ने-पुलिस-निरीक्षक-पाठक-के-निधन-पर-जताया-शोक

इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्र बेटमा में तैनात पुलिस निरीक्षक संजय पाठक के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। निरीक्षक पाठक का गत दिवस हृदयाघात से निधन हो गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. पाठक एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित अधिकारी थे। जनसेवा के प्रति उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। निरीक्षक पाठक का निधन पूरे पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना कर शोक संतप्त परिजन को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की है।

 

  • Related Posts

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

    नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान बना मिसाल, बड़वानी पुलिस का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज  बड़वानी -बावनगजा में आयोजित समारोह में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम…

    ‘जन विश्वास अभियान’ शुरू: गांव-तहसील पहुंचेंगे अधिकारी, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान

    भोपाल  सुशासन के लिए किए जा रहे काम और जनहित में लागू की गई योजनाओं की समीक्षा अब मंत्रालय के बंद कमरों से बैठकर नहीं बल्कि मैदान में जन विश्वास…