IND vs AUS: विराट कोहली अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपकर भारत रवाना हुए , पूरी टीम को दिया खास मैसेज

भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाकी बचे तीन मैचों के लिए अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम की हौसलाअफजाई करने के बाद पैटरनिटी लीव पर भारत के लिए रवाना हो गए। भारतीय टीम सीरीज का पहला मैच तीन के अंदर हार गई थी, इस दौरान उसकी दूसरी पारी महज 36 रन समाप्त हो गई थी। टेस्ट इतिहास में यह इस टीम का न्यूनतम स्कोर है। इस टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने रन आउट होने से पहले 74 रन बनाए थे। वह शीर्ष भारतीय स्कोरर थे। भारतीय टीम एडिलेड में आठ विकेट की करारी हार के बाद सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही हैकोहली के पहले बच्चे का जन्म जनवरी में होगा। ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरने से पहले कोहली ने टीम के साथियों से मुलाकात की और सीरीज के बाकी बचे मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट किया।

कोहली को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) से काफी समय पहले ही पैटरनिटी लीव मिल गई थी। कोहली की गैरमौजूदगी में रहाणे को टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौपी गई है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे पिछले मैच को भूलकर फोकस आने वाले मैचों पर करें और खुद पर भरोसा रखें। कोहली के साथ टीम की बातचीत का आयोजन करने का मकसद खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना था ताकि वे मेलबर्न में खेले जाने वाले बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर से) टेस्ट मैच के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ मैदान में उतरे।

।

  • Related Posts

    विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…

    भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कल, सुबह 7:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

    ऑकलैंड में खेला जाएगा पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच, सुबह 7 बजे होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 4 नवंबर,…