राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत विद्यालय में दी जानकारी

बड़ौद(लोकेश मालव ), बड़ौद क्षेत्र में शनिवार को ऐबरा नौनेरा  बांध  पर कार्यरत कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के तहत ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटडा दीप सिंह में राष्ट्रीय सुरक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी गई जिसकी मुख्य अतिथि प्रोजेक्ट मैनेजर रामजी वर्मा रहें। अध्यक्षता व्याख्याता जोधराज मीणा द्वारा की गई। इस कार्यक्रम के तहत सेफ्टी मैनेजर ऋषि कुमार व्यास ने बताया कि सड़क पर चलते हुए या कहीं पर कार्य करते हुए हमें सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए जिससे कि अपने को कोई जनहानि ना हो , साथ ही कार्यक्रम के तहत कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिसमें छात्र छात्राओं को पारितोषिक भी दिया गया।प्रोजेक्ट मैनेजर  रामजी वर्मा  द्वारा सुरक्षा के विषय पर बच्चों का मार्गदर्शन किया गया साथ ही आगामी परीक्षाओ में अच्छी तरह मेहनत कर अपने विद्यालय का नाम रोसन करने की बात कही ।उज्जवल भविष्य के लिए सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई । इस मोखे पर व्याख्यता सीता राम मीणा, राजेन्द्र सिंह चौहान, सरिता राठौड़, हीरा लाल बैरवा, सहित कम्पनी में कार्यरत कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…