पोलैंड के हुबर्ट हरकाज ने इटली के 19 वर्षीय यानिक सिनर को हराते हुए मियामी ओपन के मेंस सिंगल का खिताब अपने नाम किया। फाइनल तक पहुंचने के लिए अपने से ऊंची रैंकिंग के चार खिलाड़ियों को हराने वाले हुबर्ट की जीत की सफलता का अंतर 7-6 (7/4), 6-4 था। 1 घंटे 43 मिनट पर खत्म हुए इस मैच को अपने नाम करने के बाद 24 वर्षीय खिलाड़ी ने इस लम्हें को अविश्वसनीय बताया। 26वीं वरीयता प्राप्त हूबर्ट ने आसानी से सीधे सेटों में जीत हासिल की। यह उनके करियर का पहला एटीपी मास्टर्स टाइटल भी था।
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, वनडे में रन चेज के बने नए बादशाह
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। 4 नवंबर…







