बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भारी पड़ रहा कोरोना वायरस का कहर पूजा बत्रा के पति एक्टर नवाब शाह भी हुए कोरोना पॉजिटिव

कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसका असर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भारी पड़ रहा है। एक तरफ जहां फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग बंद है तो वहीं दूसरी तरफ इस महामारी के चपेट में कई सितारों ने खुद को होम क्वारंटाइन कर रखा है तो कुछ हॉस्पिटल में एडमिट हैं।नवाब इस समय होम क्वारंटाइन हैं। पति की सेहत को लेकर अपसेट पूजा बत्रा ने भी दुआ करते हुए अपने फैंस से कोरोना से संबंधित सभी नियमों का पालन करने की अपील की है। दोनों का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी बीच एक्ट्रेस पूजा बत्रा के पति एक्टर नवाब शाह भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी है।

नवाब शाह का पोस्ट

अभिनेता नवाब शाह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि बीते दिन से उन्होंने कोरोना के हल्के लक्षण का महसूस किया। आज सुबह ही मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। रिपोर्ट आते ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सभी लोग घर में रहें और सुरक्षित रहे।

पूजा बत्रा ने की अपील

नवाब शाह के पोस्ट के अभिनेत्री पूजा बत्रा ने भी एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे कई दोस्तों और उनके माता-पिता सीओवीआईडी के साथ हैं। मेरे पति नवाब शाह की टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं प्रार्थना करती हूं कि जो कोई भी इस संक्रमण से गुजर रहा है, वह बिना किसी मुसीबत के इससे बाहर आ जाए।

  • Related Posts

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…