कांग्रेस की अहम बैठक में हिस्‍सा लेने पहुंचे राहुल और प्रियंका, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा

नई दिल्‍ली । कांग्रेस की आज एक अहम बैठक होने वाली है। ये बैठक पांच राज्‍यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के सभी शीर्ष पदाधिकारियों के अलावा विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों के प्रदेश अध्‍यक्ष और प्रभारी भी हिस्‍सा लेंगे। इस बैठक की अध्‍यक्षता पार्टी की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। इसमें हिस्‍सा लेने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पार्टी हैडर्क्‍वाटर पहुंच चुके हैं। आपको बता दें कि अगले वर्ष उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें से कांग्रेस की सरकार केवल पंजाब में ही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये बैठक पार्टी हैडक्‍वार्टर में होने वाली है। इसमें चुनाव को देखते हुए पार्टी की मैंबरशिप, कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग और विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विचार-विमर्श होना है। गौरतलब है कि 16 अक्‍टूबर को हुई पार्टी की वर्किंग कमेटी में ये तय हुआ था कि एक नवंबर से पार्टी लोगों को अपने सदस्‍य बनाने का अभियान शुरू करेगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने संगठन में होने वाले चुनाव को फिलहाल टाल दिया है।

भारतीय युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने एक रिजोल्‍यूशन पास कर राहुल गांधी को पार्टी अध्‍यक्ष बनाने की बात कही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसकी आवाज भी उठ सकती है। इससे पहले हुई सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में राजस्‍थान, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने राहुल गांधी से अपील की थी कि वो पार्टी के अध्‍यक्ष पद को ग्रहण करें। कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि राहुल गांधी ने इस बात का विश्‍वास दिलाया है कि उनकी इस मांग पर विचार किया जाएगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…