बंगाली फिल्मों की एक्ट्रेस नुसरत जहां ने पोस्ट कीं बेहद बोल्ड फोटो, लोगों ने याद दिलाया- सांसद हो!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सांसद और बंगाली फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर अपनी बिंदास तस्वीरों और नजरिए के लिए सुर्खियों में रहती हैं। नुसरत अपनी जिंदगी को अपनी तरह जीती हैं और अपने फैसलों पर जमी रहती हैं। हालांकि, कई बार उन्हें अपनी बातों या एक्शन की वजह से ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है।

खासकर, सोशल मीडिया में ऐसा कई बार होता है, मगर नुसरत इन सब बातों पर गौर किये बिना बढ़ती रहती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी कुछ तस्वीरों के लिए ट्रोल हो रही हैं, जो उन्होंने बुधवार शाम को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। ट्रोलिंग का कारण है इन्हें पोस्ट करने की टाइमिंग।

दरअसल, नुसरत ने अपनी दो थ्रोबैक फोटो पोस्ट कीं, जिनमें वो स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए सिडक्टिव पोज दे रही हैं। इन दोनों तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- आर्काइव से। इसके साथ उन्होंने थ्रोबैक हैशटैग भी लिखा है, जिससे पता चल रहा है कि तस्वीरें पुरानी हैं। नुसरत को फॉलो करने वाले कुछ फैंस ने भी इन तस्वीरों को पहचानते हुए उनके पुराने होने पर कमेंट किया। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई फैंस ने फायर और दिल की इमोजी बनाकर नुसरत के अंदाज की तारीफ की है। वहीं कई कमेंट्स में भी एक्ट्रेस को सराहा गया है।

मगर, कुछ फॉलोअर्स को नुसरत की ऐसी तस्वीरें पसंद नहीं आयी। खासकर, उस वक्त जब देश सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन का शोक मना रहा हो। उन्होंने कमेंट करके इस पर एतराज जताया। यूजर्स ने लिखा कि वो सासंद हैं। उन्हें ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेलीकॉप्टर क्रैश में देश के सीडीएस का निधन हो गया है।

बता दें, नुसरत जहां इस साल अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं। उनका पति निखिल जैन से सेपरेशन हो गया था और वो इस साल एक बेटे की मां बनीं। बेटे के पिता एक्टर यश दासगुप्ता हैं। नुसरत ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया था। जन्म के कुछ वक्त बाद इंटरव्यूज के जरिए यश और नुसरत ने अपने अनुभव पर बात की थी।

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…