Kangana Ranaut के बयान को देश विरोधी बता कांग्रेस कार्यकर्ता ने दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली : कंगना रनोट के बयान को लेकर विवाद हो गया हैl उनके खिलाफ वकील आशीष राय और अंकित उपाध्याय ने शिकायत दर्ज कराई हैl यह शिकायत भरत सिंह ने अपने वकीलों के माध्यम से की हैl भरत सिंह मुंबई कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी हैl उन्होंने ऐसा कंगना रनोट के बयान को लेकर किया हैl

कंगना रनोट के बयान को लेकर विवाद हो गया है

दरअसल कंगना रनोट ने एक बयान में कहा था कि भारत को स्वतंत्रता भीख में मिली हैl यह शिकायत मुंबई के विले पार्ले पुलिस स्टेशन में की गई हैl शिकायत में यह कहा गया है कि कंगना रनोट द्वारा गलत तरीके से बयानबाजी की गई हैl इसके चलते देश और नागरिकों के सम्मान पर ठेस लगी हैl शिकायकर्ता ने यह भी कहा कि गांधी जी ने भारत की स्वतंत्रता में योगदान दिया हैl कंगना के इस प्रकार के बयान से कई लोगों को भावनाएं आहत हुई हैंl यह असंवैधानिक हैl उनके इस बयान के चलते देश में दंगा भड़क सकता हैl

कंगना रनोट ने भारत को स्वतंत्रता को लेकर किया था कमेंट

कंगना रनोट फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैl कंगना रनोट ने दरअसल एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को स्वतंत्रता भीख में मिली हैl इसके पीछे उन्होंने कारण दिया था कि इसके लिए कोई भी लड़ाई नहीं लड़ी गई है।

कंगना रनोट पहले भी रह चुकी है विवादों में

इसके पहले कंगना रनोट का घर मुंबई बीएमसी ने यह कहकर तोड़ दिया था कि वह गैर कानूनी हैl हालांकि बाद में उच्च न्यायालय ने इसपर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए बीएमसी से नुकसान की भरपाई करने का आदेश जारी किया थाl वहीं कंगना रनोट इन दिनों गीतकार जावेद अख्तर को लेकर दिए बयानों को लेकर भी चर्चा में है और उनके खिलाफ जावेद अख्तर ने मानहानि का मुकदमा कर रखा है।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…