शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 18000 के नीचे आया

नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच और आईटी तथा बैंकिंग शेयरों में गिरावट की वजह से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट आयी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 208.38 अंक या 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,546.48 पर पहुंच गया। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 755.72 अंक टूटकर 59,999.14 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 50 179.00 अंक गिरकर 17,934.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजारों में नरमी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपये पर असर पड़ा। बुधवार को भारतीय मुद्रा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.70 पर आ गई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 74.70 पर कमजोर खुला, जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 33 पैसे की गिरावट के साथ 74.58 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत गिरकर 95.67 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.22 फीसदी बढ़कर 88.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,254.95 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…