प्लेआफ के बेहद करीब पहुंच चुकी गुजरात को मुंबई ने करवाया और इंतजार

मुंबई मुंबई इंडियंस के आइपीएल 2022 में दूसरी जीत गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली। ये मुकाबला बेहद रोचक था और मुंबई को 5 रन से बेहद करीबी जीत मिली। गुजरात को मिली हार के बाद अब उसका प्लेआफ में पहुंचने का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है जो पिछले 11 में से 8 मैच जीतकर 16 अंक के साथ प्लेआफ में जगह बनाने से एक ही जीत दूर है। अब मुंबई के हाथों गुजरात को मिली इस बार के बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने बताया कि आखिर वो कौन सी वजह रही जिससे उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के करीबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से मिली पांच रन की हार के बाद कहा कि अंतिम ओवर में नौ रन आसानी से बन सकते थे लेकिन दो खिलाड़ियों का रन आउट होना भारी पड़ गया। पंड्या और राहुल तेवतिया मैच में रन आउट हुए जिससे मुंबई इंडियंस ने डेनियल सैम्स की अंतिम ओवर में शानदार गेंदबाजी की बदौलत जीत हासिल की। गुजरात टाइटंस को अंतिम ओवर में नौ रन चाहिए थे लेकिन सैम्स (तीन ओवर में 18 रन) ने छह गेंद में केवल तीन रन दिए जिसमें तेवतिया रन आउट भी हुए।

पंड्या ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ा और कहा कि मुझे लगता है कि बल्लेबाजों ने हमें निराश किया। टी20 मैचों में आप लगातार हार नहीं सकते। इसके लिये किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते क्योंकि हम इस तरह के मैच जीते हैं। हमने गलतियां की जिसका खामियाजा भुगता। हमने अपनी पारी में 19.2 ओवर तक अच्छा क्रिकेट खेला, एक या दो हिट अंतर ला सकते थे। हमें इसे अंतिम ओवर तक नहीं पहुंचाना चाहिए था। पंड्या ने गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की क्योंकि मुंबई इंडियंस अच्छी शुरूआत के बावजूद छह विकेट पर 177 रन का स्कोर ही बना सकी थी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया और 170 रन के स्कोर पर ही रोक दिया क्योंकि वे 200 रन की ओर बढ़ रहे थे।

  • Related Posts

    लालकिले से महानाट्य मंचन..विक्रमादित्य के पिता की भूमिका निभा चुके सीएम डॉ मोहन यादव!

    महेंद्र विश्वकर्मा तीन दिन मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव और उनकी सरकार दिल्ली में डेरा डालेगी..अवसर भी खास और बेहद ऐतिहासिक है..दरअसल मध्यप्रदेश शासन और महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ देश…

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    Varun Chakraborty: भारतीय टीम के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई T20 सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे. वरुण ने T20 सीरीज में…