सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुईं कोरोना संक्रमित, खुद को किया होम क्वारंटीन

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

यूपी कांग्रेस के कार्यक्रम में नहीं हुई शामिल

यूपी कांग्रेस की ओर से एक और दो जून को आयोजित दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला थी, लेकिन प्रियंका गांधी इसमें शामिल नहीं हुईं। पहले दिन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बुधवार रात अचानक सड़क के रास्ते दिल्ली चली गईं। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना था कि सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की वजह से प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली वापस चली गईं। उन्हें बुधवार रात पार्टी के जिला व शहर अध्यक्षों और गुरुवार को विधान सभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों से मुलाकात करनी थी।

सोनिया गांधी भी कोरोना पाजिटिव

बता दें कि एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी थी। सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। कोविड टेस्ट में रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सुरजेवाला ने आगे बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्हें आवश्यक चिकित्सा दी गई है। सुरजेवाला ने बताया था कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी, जिनमें से कई साथी कोविड पाजिटिव पाए गए हैं।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…