इस अफ्रीकी देश में बड़ा आतंकी हमला, जिहादियों ने 100 से ज्यादा लोगों को उतारा मौत के घाट

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में सप्ताहांत में जिहादी हमलों में कम से कम 100 नागरिकों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। एक स्थानीय नागरिक और एक सुरक्षा सूत्र ने सोमवार (13 जून 2022) को इस संबंध में जानकारी दी है। वहीं सरकार का कहना है कि बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमलों में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है। हमलावरों ने शनिवार और रविवार की रात सेनो प्रांत के सेतेंगा कम्यून में हमला किया था, जो सीमावर्ती इलाकों में मौजूद है।

यहाँ अल कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े इस्लामी आतंकी काफी समय से विद्रोह कर रहे हैं। हमलावरों ने इस भयानक हमले में नागरिकों को निशाना बनाया। एक स्थानीय सूत्र ने रॉयटर्स को बताया है कि इस हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य स्थानीय सूत्र ने रायटर्स को जानकारी दी है कि अस्थायी तौर पर मरने वाले नागरिकों की तादाद 165 थी। वहीं संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सोमवार को एक बयान में हमले की निंदा की और अधिकारियों को लोगों को जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने की सलाह दी। ऐसा कहा जा रहा है कि सरकार बाद में मृतकों की सही संख्या जारी कर सकती है।

बता दें कि हथियारबंद आतंकियों ने पिछले सप्ताह इसी इलाके में 11 जवानों की हत्या कर दी थी। सिर्फ 2019 में ही माली, नाइजर और बुर्किना फासो में हुए जिहादी हमलों में 4000 लोगों की मौत हो गई थी और कम से कम 6 लाख लोगों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ा था।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…