रिलीज हुआ ‘गुड लक जैरी’ का पोस्टर, जानिए कब होगी रिलीज

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी कई फिल्मों को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। वह कई फिल्मों के शूट में व्यस्त हैं। कुछ समय पहले ही वह वरुण धवन (Varun Dhawan) के साथ फिल्म ‘बवाल’ (Bawaal) की शूटिंग करती नजर आई थीं। जी दरअसल यह पहली बार है जब फिल्मी पर्दे पर दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। दूसरी तरफ जाह्नवी के फैंस को उनकी फिल्म ‘गुड लेक जैरी’ (Good Luck Jerry) का भी इंतजार है। जी हाँ और आप सभी को बता दें कि ‘गुड लेक जैरी’ एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम फिल्म है। इस फिल्म में जाह्नवी का लीड रोल देखने को मिलेगा और इस फिल्म से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का पोस्टर सामने आया है। इसी के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है।

आप सभी को बता दें कि जाह्नवी कपूर (Jahvi Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ‘गुड लक जैरी’ (Good Luck Jerry) का पोस्टर शेयर किया है। इसकी रिलीज डेट के साथ कैप्शन में लिखा है, ”निकल पड़ी हूं मैं एक नये एडवेंचर पर, गुड लक नहीं बोलोगे? ‘गुड लक जैरी’ (Good Luck Jerry) 29 जुलाई को disney plus hotstar स्ट्रीम होगी।” आपको बता दें कि ‘गुड लक जैरी’ के पोस्टर में जाह्नवी कपूर की आंखों में खौफ दिखाई दे रहा है। इसी के साथ उन्होंने पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘एडवेंचर के लिए निकल पड़ी हूं। तो उम्मीद पूरी है कि फिल्म में कॉमेडी, एक्शन के साथ एडवेंचर भी देखने को मिलेगा।’

वैसे आप सभी को यह भी बता दें कि सिद्धार्थ सेनगुप्ता फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और आनंद एल राय के प्रोडक्शन तले ये फिल्म बन रही है। इस फिल्म में जाह्नवी के अलावा, दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह नजर आने वाले हैं। आपको यह भी जानकारी दे दें कि गुड लक जैरी (Good Luck Jerry) साल 2018 में आई तमिल फिल्म ‘कोलामावु कोकिला’ का हिंदी रीमेक है। फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

  • Related Posts

    इलाहाबादिया विवाद: महाराष्ट्र साइबर सेल और मुंबई पुलिस ने समय रैना को भेजा समन

    मुंबई। महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ और मुंबई पुलिस ने ‘कॉमेडियन’ समय रैना को एक वेब शो में रणवीर इलाहाबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणी के संबंध में अगले पांच दिन में…

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…