जबलपुर: अस्पताल ने स्थापित की फायरमैन ड्रेस में गणपति बप्पा की मूर्ति, अगस्त में आग लगने से हुई थी आठ लोगों की मौत

जबलपुर के जिस अस्पताल में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई थी वहां अस्पताल प्रशासन ने लोगों के बीच आग को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए फायरमैन की ड्रेस में बप्पा की ड्रेस में बप्पा की मूर्ति स्थापित की
जबलपुर के एक अस्पताल ने लोगों में अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए फायरमैन की वर्दी और सुरक्षा गियर के साथ भगवान गणेश स्थापित की गई है। दरअसल जबलपुर शहर के न्यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में पिछले महीने आग लगने के कारण आठ लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया था।

आठ लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि, पिछले महीने हमारे अस्पताल में एक आग लगने की घटना हुई थी जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद, हमने अस्पताल में अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया। इसलिए हमने जागरूकता फैलाने के लिए अग्निशामक-थीम वाले भगवान गणेश बनाने का फैसला किया।

मिला था पांच लाख मुआवजा

1 अगस्त को न्यू लाइफ स्पेशिलिटी अस्पताल में लगी आग इतनी भयानक थी कि रेस्क्यू करने गई फायर ब्रिगेड की चार टीमें अंदर फंस गईं थीं। आग हॉस्पिटल में हुई शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया था।
प्रशासन ने भी चलाए थे जागरूकता अभियान

जबलपुर अस्पताल में आग लगने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया था। पूरे शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए गए। जबलपुर के साथ ही मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया था।

  • Related Posts

    इंदौर में शराब के नशे में दो कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    पत्थर और डंडों से फोड़े थे कारों के कांच, घटना का वीडियो हुआ था वायरल इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के पल्हर नगर स्थित 60 फीट रोड पर शराब के नशे…

    साल में सिर्फ करवा चौथ पर खुलता है उज्जैन का चौथ माता मंदिर, सिंदूर-सिक्के और रुद्राक्ष के प्रसाद की अनोखी परंपरा

    जीवनखेड़ी स्थित मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 400 फीट लंबी चुनरी माता को अर्पित उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में करवा चौथ का पर्व विशेष आस्था और परंपरा के साथ…