यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के ‘वन वर्ड ट्वीट’ ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड में भी शामिल

रूस और यूक्रेन के बीच छह महीने से भी अधिक समय से चल रहे युद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान जरूर हुआ है लेकिन अभी तक उसके जवान हथियार नहीं डाले हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच छह महीने से भी अधिक समय से चल रहे युद्ध का अभी तक कोई परिणाम नहीं निकला है। इस युद्ध में यूक्रेन को भारी नुकसान जरूर हुआ है लेकिन अभी तक उसके जवान हथियार नहीं डाले हैं। रूसी सेना अपने घातक मिसाइलों और बमों के जरिए रूस के कई शहर को खंडहर में बदल दिया है। इसके बाद भी यूक्रेन रूस के साथ युद्ध करने में अभी तक पीछे नहीं हटा है। इस बीच शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। जेलेंस्की की ओर से किए गए इस ट्वीट में मात्र एक शब्द लिखा हुआ है।
वैसे तो ट्विटर पर शब्दों की लिमिट जरूर होती है लेकिन इतना भी कम नहीं है कि केवल एक शब्द ही लिखा जा सके। व्लादिमीर जेलेंस्की की ओर से किए गए एक शब्द वाले (Zelensky One-Word Tweet) इस ट्विट में ‘स्वतंत्रता’ लिखा हुआ है। यूक्रेन की राष्ट्रपति की ओर से किए गए मात्र एक शब्द वाला ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। जेलेंस्की का यह ट्वीट यह दर्शाता है कि उन्हें आजादी चाहिए। यही वजह है कि रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन ने अभी तक अपने हथियार नहीं डाले हैं।

काफी पसंद किया जा रहा ट्वीट को

जेलेंस्की का यह एक शब्द वाला ट्वीट हजार शब्दों के बराबर है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग इसी के बारे में चर्चा कर रहे हैं। कोई यूक्रेन को सपोर्ट कर रहा है तो कोई रूस के तेवर पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्वीट को काफी पंसद किया जा रहा है। इसे तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और करीबी 17 हजार बार रीट्विट किया गया है।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…