युवा आर्किटेक विनीत फालक को मिला एक और अवार्ड


देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ‘इंटीरियर डिजाइनिंग’ और उच्च स्तरीय कार्य के लिए युवा आर्केटेक और डिजाइनर विनीत फालक को पिछले दिनों “प्रतिभा सम्मान गोल्डन पीकॉक अवार्ड 2020”  से सम्मानित किया गया.
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतिमा सम्मान का आयोजन ऑनलाइन किया गया था. जहां इंटीरियर डिजाइनर, आर्किटेक्ट को चुनकर उन्हें ऑनलाइन बुलाया गया और उन्हें “गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड 2020”  से  एडवोकेट कृष्णा जी जगवाले द्वारा सम्मानित किया गया . 
जहां देश विदेश की तमाम हस्तियों ने शिरकत की जिसमें प्रोफेसर अजय चंद्रन लीला कंसल्टेंसी की सुश्री लीना कुमार प्रमुख थी इस अवसर पर विनीत फालक  का कहना है कि  ‘ईश्वर और अपने परिवार के आशीर्वाद से मेरे कैरियर की अभी तक की यात्रा बहुत ही सफल रही है. मैं सभी का धन्यवाद देना चाहता हूं मैं बहुत खुश हूं कि मेरी कला, प्रतिभा और प्रयास को देश-विदेश में सराहा जा रहा है. इन अवॉर्ड्स के बाद अब मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है और मुझे इससे भी बेहतर भविष्य में साबित करना होगा. इसी के साथ विनीत सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों की भी मदद करते रहते हैं.
 करोना के इस संकट काल में भी कुछ लोगों ने अपनी प्रतिभा का सही इस्तेमाल करते हुए अपनी कंपनी ‘यूनिक इंटीरियो’ के अंतर्गत बहुत ही क्वालिटी काम किया है. इसीलिए उन्हें क्वालिटी सर्विस कैटेगरी के अंतर्गत  “मोस्ट प्रामिसिंग  फ्रीलांस इंटीरियर डिजाइनर ऑफ द ईयर 2020”  का अवार्ड  ‘नेशनल आर्किटेक्चर एंड इंटीरियर डिजाइन कॉन्फ्रेंस, होटल ताज, बैगंलोर  में दिया गया.
इस अवसर पर प्रसिद्ध आर्केटेक और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट कर्नाटक के भूतपूर्व अध्यक्ष कृष्णाराव जयसिंम ने भी इस उद्योग को पूरा समर्थन दिया.
वैसे देश और दुनियां में कई तरह के अवॉर्ड लोगो की हौसला अफजाई के लिए , उन्हें प्रेरित करने के लिए दिए जाते है . यह एक अच्छी पहल हैं , और इस तरह की पहल को हर खेमे में आयोजित किया जाना चाहिए .

रिपोर्ट  :  के . रवि ( दादा ) ,,

  • Related Posts

    जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

    Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

    By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…