राजस्थान सरकार की चिरंजीवी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है? Mukhyamantri Chiranjeevi Yojana Rajasthan

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना: 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं, जाने Easy Process, राजस्थान में हर परिवार के लिए 5 लाख रुपये का हेल्थ इंश्योरेंस,

राजस्थान सरकार ने 2020-21 के बजट में ‘मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना’ की घोषणा की. इसमें राज्य के सभी परिवारों को पाँच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.

8मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जहाँ प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष पाँच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. लेकिन बीजेपी आयुष्मान भारत योजना को देश की सबसे बड़ी योजना बता कर राज्य सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगा रही है.

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे बड़ी योजना है. अशोक गहलोत नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी की योजना लोगों तक पहुँचे, इसलिए योजनाओं का नाम बदलकर राजनीति कर रहे हैं. अशोक गहलोत एक करोड़ लोगों को लाभ देने की बात कर रहे हैं, यदि वह लाभ देना चाहते तो आयुष्मान भारत योजना से ही दे देते.”

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने भी कहा है कि ये योजना पहले आई योजनाओं से अलग है.

उन्होंने कहा, “पहले की स्वास्थ्य बीमा योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना के पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा था. लेकिन नई चिरंजीवी योजना में सभी परिवारों को स्वास्थ्य बीमा का कैशलेस लाभ मिलेगा.”

क्या है मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में राज्य के प्रत्येक परिवार को पाँच लाख रुपये का कैशलेस बीमा दिया जाएगा.

इसमें आर्थिक रूप से ग़रीबों को बिना किसी प्रीमियम के यह बीमा मिलेगा. जबकि अन्य सभी परिवारों योजना का लाभ लेने के लिए 850 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा.

जयपुर से ईखबर के लिए दामोदर सिंह राजावत की रिपोर्ट

हेल्थ स्कीम, हेल्थ खबर, SMS ekhabar, स्वास्थ्य विभाग की ख़बर, रघु शर्मा, चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान की योजना भामाशाह, भामाशाह की खबर, लिस्टेड हॉस्पिटल, फ्री में इलाज कराएं, जन आधार कार्ड के लाभ,

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में अपना नाम कैसे देखें?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना क्या है pdf?

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की वेबसाइट क्या है?

चिरंजीवी योजना में कौन कौन से हॉस्पिटल आते हैं?

Related Posts

जल प्रहरी सम्मान–2026: देश के 31 जल संरक्षक सम्मानित, मध्य प्रदेश की सावित्री श्रीवास्तव को मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली। जल संरक्षण, जल स्रोतों के पुनर्जीवन और पर्यावरण संतुलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के 31 जल संरक्षकों को ‘जल प्रहरी सम्मान–2026’ से सम्मानित किया…

Gwalior Madarsa Raid: ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे मदरसे पर छापा, बच्चों की सुरक्षा और सुविधाओं में मिलीं खामियां

By: Ravindra Singh Gwalior Madarsa Raid: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झांसी रोड स्थित एजी ऑफिस पुल के पास संचालित दारुल कुरान मदरसा जांच के दायरे में आ गया है।…