2014 से पहले घोटालों और भाई-भतीजावाद में फंसा था भारत

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरन कहा कि जैसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आज अपने आठ साल पूरे किए हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि देश 2014 से पहले घोटालों और भाई-भतीजावाद में फंस गया था, लेकिन अब नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

पीएम मोदी ने साधा विपक्ष पर निशाना

दरअसल पीएम मोदी ने यह टिप्पणी पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना कार्यक्रम के दौरान की। इस अवसर प्रधानमंत्री ने कहा आज जब हमारी सरकार अपने आठ साल पूरे कर रही है, तो देश का आत्मविश्वास, देशवासियों का खुद पर भरोसा अभूतपूर्व है। पीएम ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार, हजारों करोड़ के घोटाले, भाई-भतीजावाद, देशभर में फैल रहे आतंकी संगठन, क्षेत्रीय भेदभाव, जिस कुचक्र में देश 2014 से पहले फंसा हुआ था उससे बाहर निकल रहा है। पिछले आठ सालों में भारत ने जो ऊंचाईयां हासिल की हैं, उसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। आज दुनिया में भारत का गौरव बढ़ा है, वैश्विक मंचों पर हमारे भारत की ताकत बढ़ी है। और मुझे खुशी है कि युवा शक्ति इसका नेतृत्व कर रही है।

हमने दुनिया भर के देशों में दवाएं और टीके भेजे- पीएम मोदी

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कोविड से लड़ाई में अपनी क्षमताओं, वैज्ञानिकों, डाक्टरों और युवाओं में विश्वास दिखाया और दुनिया के लिए चिंता नहीं बल्कि आशा की किरण बनकर उभरा है। पीएम मोदी ने कहा नकारात्मकता के उस माहौल में भारत ने अपनी ताकत पर भरोसा किया है। हमने दुनिया भर के देशों में दवाएं और टीके भेजे। इतने बड़े देश में भी हमने हर नागरिक को टीका लगाया और हम दुनिया के लिए आशा की किरण के रूप में सामने आए।

अनाथ हुए बच्चों के खाते में भेजी गई छात्रवृत्ति

बता दें कि पीएम मोदी ने आज पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना के माध्यम से फंड ट्रांसफर किया। इस योजना के तहत अनाथ बच्चों के बैंक खातों में पीएम केयर्स फंड से छात्रवृत्ति भेजी गई। PM CARES योजना 29 मई 2021 को उन बच्चों का समर्थन करने के लिए शुरू की गई थी, जिन्होंने 11 मार्च, 2020 की अवधि के दौरान COVID-19 महामारी में अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद

    भाजपा उम्मीदवार के रूप में भरा पर्चा, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे साथ भोपाल। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार, 31 अक्टूबर को मध्य प्रदेश से होने वाले…

    ओपी राजभर का दावा- 2027 में भाजपा को मिलेंगी 312 से ज्यादा सीटें, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

    बोले- मतगणना के दिन टूटेगा अखिलेश का सपना, भाजपा 30 साल तक सत्ता में रहेगी अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव…