गावस्कर ट्रॉफी: दोहरा शतक जड़ने के बाद भी टीम में नहीं दी जगह, कप्तान रोहित ने अपने जिगरी का तोड़ा दिल!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है. इन चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच नागपुर में खेला जा रहा है. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जाने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान रोहित शर्मा टॉस हार गए और उन्हें गेंदबाजी मिली. वहीं पहले टेस्ट मैच में ही कप्तान रोहित शर्मा ने अपने एक खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस खिलाड़ी ने हाल ही में अपनी बल्लेबाजी से सबसे चौंका दिया था.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
नागपुर टेस्ट में जिनको प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है उनमें रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (wk), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज शामिल हैं. वहीं शुबमन गिल, ईशान किशन, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट और उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है.

नागपुर टेस्ट
प्लेइंग इलेवन में जगह न मिलने पर ईशान किशन की काफी चर्चा हो रही हैं क्योंकि ईशान किशन ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया था. अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर ईशान टीम इंडिया में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं. हालांकि इसके बावजूद अभी तक ईशान किशन टेस्ट डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं.

बनाए इतने रन
ईशान किशन ने अभी तक 13 वनडे मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 507 रन बनाए हैं. जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल है. वहीं टी20 मैचों में उन्होंने भारत के लिए 27 मैच खेले हैं और 653 रन बनाएं हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी लगाए हैं. वनडे क्रिकेड में उनका एवरेज 46.09 है. वहीं टी20 क्रिकेट में उनका एवरेज 25.12 है.

  • Related Posts

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…

    शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई का निधन, जैत गांव में दोपहर 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

    भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, साकेत नगर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के बाद पार्थिव शरीर ले जाया जाएगा पैतृक गांव भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता…