IAP Conference: पीएम मोदी बोले- लोगों को आत्मनिर्भर बनाना ही लक्ष्य,आशा के प्रतीक हैं फिजियोथेरेपिस्ट्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अहमदाबाद में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट्स (IAP) के 60वें अधिवेशन को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के फिजियोथेरेपिस्ट्स की जमकर तारीफ की। बोले, ‘हमारे फिजियोथेरेपिस्ट्स आज आशा का प्रतीक बन चुके हैं। सबसे अच्छा फिजियोथेरेपिस्ट्स वो होता है जिसकी बार बार मरीज को जरूरत ना हो। फिजियोथेरेपिस्ट्स का लक्ष्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। आज जब देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है तो आप लोग समझ सकते हैं कि ये क्यों जरूरी है।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘जब कोई व्यक्ति अचानक चोटिल होता है तो उसके लिए यह सिर्फ फिजिकल ट्रॉमा नहीं होता बल्कि यह एक मेंटल ट्रॉमा भी होता है। ऐसे समय में फिजियोथेरेपिस्ट केवल उसका इलाज नहीं करते बल्कि उसे हौसला भी देते हैं। अकसर मुझे भी आपके प्रोफेशन और आपके प्रोफेशनलिज्म से काफी प्रेरणा मिलती है।’

और क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
हमारी सरकार ने फिजियोथेरेपिस्ट को आयुष्मान योजना से जोड़ा है, ताकि आम लोगों की पहुंच भी आप तक बन सके।
मेरा अनुभव है कि जब फिजियोथेरेपिस्ट के साथ योग का अनुभव जुड़ जाता है तो उसकी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है।
आपको फिजियोथेरेपी के साथ साथ योग भी आता होगा तो आपकी कुशलता बहुत बढ़ जाएगी।
आप सभी को वीडियो के द्वारा कंसल्टिंग के तौर तरीके भी विकिसत करने चाहिए। जैसे अभी तुर्किये में बहुत बड़ा भूकंप आया है, इस तरह की आपदा के बाद बहुत बड़ी संख्या में फिजियोथेरेपिस्ट की भी जरूरत होती है। ऐसे में आप मोबाइल के जरिए बहुत बड़ी मदद कर सकते हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…