MP स्कूल शिक्षा- राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा 1 से 4 एवं 6, 7 वार्षिक मूल्यांकन के निर्देश जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा शिक्षा सत्र 2022-23 वार्षिक परीक्षा कक्षा 1 से 4 एवं कक्षा 6, 7 के लिए मूल्यांकन के निर्देश जारी कर दिए हैं। विस्तृत दिशानिर्देश एमपी एजुकेशन पोर्टल डाउनलोड किए जा सकते हैं, अथवा यहां उपलब्ध डायरेक्ट लिंक का उपयोग भी कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश के समस्त कलेक्टर के नाम जारी परिपत्र में संचालक राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा बताया गया है कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुक्रम में सीसीई अंतर्गत अकादमिक सत्र 2022-23 में प्रदेश की समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में कक्षा 1 एवं 2 में FLN निर्देशों के अनुसार आवधिक आकलन एवं कक्षा 3, 4, 6, 7 में वार्षिक मूल्यांकन हेतु विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।

कुल 12 पेज की गाइडलाइन प्राप्त करने के लिए कृपया एमपी एजुकेशन पोर्टल पर विजिट करें अथवा यहां क्लिक करें। इस डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आप एमपी एजुकेशन पोर्टल के उस URL पर पहुंच जाएंगे जहां पर मूल्यांकन के लिए गाइडलाइन अपलोड की गई है। पढ़ सकते हैं एवं PDF FILE DOWNLOAD भी कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…