Costa Titch Death: मशहूर रैपर कोस्टा टिच नहीं रहे , स्टेज पर परफॉर्म करते हुए निकला दम

दक्षिण अफ्रीका के मशहूर रैपर और म्यूजिशियन कोस्टा टिच का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रैपर एक कॉन्सर्ट के दौरान बेहोश कर गिर पड़े और उसी दौरान उनकी मौत हो गई। कोस्टा टिच के अचानक निधन से हर कोई हैरान है। अभी उनकी उम्र महज 27 साल थी। कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे, तभी यह घटना हुई।

स्पष्ट नहीं वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस वक्त यह घटना हुई तब कोस्टा टिच जोहान्सबर्ग में अल्ट्रा साउथ अफ्रीका म्यूजिक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। हालांकि अभी रैपर की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। तमाम आर्टिस्ट्स, म्यूजिक नेटवर्क और फैंस ने कोस्टा टिज के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं।

वायरल हो रहा वीडियो
हर किसी के लिए कोस्टा टिच के निधन खबर पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है। इसी बीच कोस्टा टिच के निधन से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि परफॉर्म करते-करते कोस्टा टिच स्टेज पर ही गिर गए। गिरने के बाद वह खुद को संभालते हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद बेहोश होकर फिर गिर जाते हैं।

उभरते कलाकार थे कोस्टा टिच
कोस्टा त्सोबानोग्लू, जिन्हें कोस्टा टीच के नाम से भी जाना गया। कोस्टा टिच, स्वातिनी और मोजाम्बिक के साथ सीमा के पास, म्बोम्बेला के एक उभरते कलाकार थे। उनके सबसे सफल सिंगल, बिग फ्लेक्सा को यूट्यूब पर 45 मिलियन से अधिक बार देखा गया है। उन्होंने अमेरिकी कलाकार एकॉन के साथ हाल ही में एक रीमिक्स जारी किया था। कोस्टा टिच का निधन दक्षिण अफ्रीकी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए ये एक बड़ा झटका है।

  • Related Posts

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान: ‘हिंदुओं को मुसलमानों और ईसाइयों से नहीं, हिंदुओं से ही ज्यादा खतरा’

    मां पीतांबरा पीठ पहुंचकर की पूजा-अर्चना दतिया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बुधवार सुबह करीब 11 बजे दतिया स्थित विश्वविख्यात मां पीतांबरा पीठ पहुंचे। यहां उन्होंने मां…