राहुल गांधी मानहानि केस में आ सकता है फैसला

गुजरात की सूरत सत्र न्यायालय राहुल गांधी के खिलाफ मोदी सरनेम को लेकर चल रहे मानहानि मामले में गुरुवार फैसला सुना सकती है। राहुल गांधी गुरुवार को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता अमित चावड़ा ने बताया कि राहुल गांधी सुबह सूरत पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे कोर्ट परिसर पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। चुनावी रेली के दौरान मोदी सरनेम को लेकर भाजपा के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी पर मानहानि का दावा ठोका था।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…