CM शिवराज ने जीव-जंतुओं से की विपक्ष की तुलना

:कहा-बाढ़ आने पर मेंढ़क, सांप, बंदर सब पेड़ पर बैठ जाते हैं; कमलनाथ बोले-आपकी भाषा स्तरहीन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों के नेताओं की तुलना जीव-जंतुओं से की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने पर अपनी जान बचाने के लिए कई जीव-जंतु पेड़ पर चढ़कर बैठ जाते हैं। सीएम ने बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि वहां विपक्षी एकता नहीं, बल्कि मुख्य मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार में सीएम शिवराज की भाषा को स्तरहीन बताया।
सीएम शिवराज सिंह शनिवार को ग्वालियर पहुंचे थे। वहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा – ‘जब भारी बाढ़ आती है, तो अपनी जान बचाने के लिए कई जीव – जंतु एक पेड़ पर बैठ जाते हैं। एक ही पेड़ पर आप देखेंगे कि मेंढक भी है, सांप भी है, बंदर भी है, क्योंकि नीचे बाढ़ का पानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन और लोकप्रियता की ऐसी बाढ़ है कि सब एक पेड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। अब काठ की हांडी बार-बार थोड़ी न चढ़ती है। कितनी भी एकता कर लें, कुछ भी नहीं होने वाला। मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं।’
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘पटना में सारे विपक्षी इकट्ठा हुए। वहां भी विपक्षी एकता नहीं, बल्कि मुख्य मुद्दा राहुल गांधी की शादी रहा। बैठक के बाहर लालू यादव जी बता रहे हैं कि तुम्हारी मम्मी बहुत शिकायत कर रही हैं कि तुम शादी नहीं कर रहे हो। तुम शादी कर लो, दूल्हा बन जाओ, बारात में हम आएंगे। बाकी वो दूल्हा कौन है, बारात कौन है? इसका ठिकाना ही नहीं है।’

  • Related Posts

    मेरठ के ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में नया मोड़, मुस्कान और साहिल की फांसी की सजा को हाई कोर्ट में चुनौती

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में दोषियों की अपील पर हुई सुनवाई मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में दोषी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला ने फांसी की सजा के खिलाफ इलाहाबाद…

    MP कैबिनेट के बड़े फैसले: EOW को 345 करोड़ रुपये मंजूर, कम बारिश से प्रभावित किसानों की स्थिति का होगा आकलन

    By: Ravindra Singh भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई और…