Chhindwara: भाजपा कार्यकर्ताओं ने NSUI कार्यकर्ताओं को सीएम का पोस्टर लगाते रंगे हाथों पकड़ा, FIR दर्ज करने की मांग की

भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे. जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया.

छिंदवाड़ा में पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पोस्टर लगाए जा रहे हैं, जिसको लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ. दरअसल भाजपा का आरोप है कि यह पोस्टर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष शहर के पदाधिकारियों के साथ यह पोस्टर लगा रहे थे. जिनको भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओवर ब्रिज के पास रंगे हाथों पकड़ लिया. वहीं, इस मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचे और तत्काल सीएम का विवादित पोस्टर लगाने वाले एनएसयूआई पदाधिकारियों पर एफआईआर की मांग करने लगे. इस दौरान काफी देर तक भाजपा के पदाधिकारी कोतवाली पर धरने पर बैठे रहे, बाद में उन्होंने अपना शिकायती ज्ञापन भी दिया.

एक दिन पहले लगाए गए थे कमलनाथ के पोस्टर

 

बता दें, छिंदवाड़ा में एक दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ के पोस्टर लगाए गए थे, जिसको लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने अज्ञात लोगों की शिकायत एसपी से की थी. इस मामले को भी जांच में बताया जा रहा है, वहीं सोमवार को भाजपा ने नामजद शिकायत दर्ज कराई है.

  • Related Posts

    MP Dearness Allowance: कर्मचारियों को मिल रहा 58% महंगाई भत्ता, 2% के अंतर से 7 महीने में 420 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में अगली बढ़ोतरी को लेकर इंतजार जारी है। प्रदेश के 4.50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी फिलहाल 58…

    MP Coaching Centre पर शिकंजा: वेबसाइट पर फीस और शिक्षकों की जानकारी देना होगा अनिवार्य, CCTV-काउंसलिंग के भी नियम

    By: Ravindra Singh मध्य प्रदेश में कोचिंग संस्थानों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित बनाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग…