IPS Transfer 2023 : आदेश जारी, आईपीएस अधिकारियों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना,

चुनावी साल में मध्यप्रदेश में तबादले का दौर जारी है। लगातार आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जा रहे है। प्रदेश सरकार ने आज प्रशासनिक कार्य सुविधा की द्रष्टि से भारतीय पुलिस सेवा (IPS ) के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं। गृह विभाग से जारी आदेश में 75 आईपीएस अधिकारियों के नाम हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है।

बता दें कि गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किए है, इस स्थानातरण में उपपुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए है।

सूची के दर्शित नामों के अनुसार 21 जिलों के एसपी बदले गए हैं। भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर (एसीपी) सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का डीआईजी बनाया है।

अतुलकर की जगह पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ डीआईजी/ एसएसपी (रेडियो) अवधेश कुमार को भोपाल का एसीपी बनाया गया है।

2006 बैच के आईपीएस अफसर अनुराग शर्मा को डीआईजी बालाघाट से एसीपी भोपाल (अपराध व मुख्यालय) बनाया गया है।

गृह विभाग ने शनिवार को विस्तृत तबादला आदेश जारी किया है।

  • Related Posts

    हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से होंगे राज्यसभा उम्मीदवार, 12 नवंबर को उपचुनाव

    भाजपा ने घोषित किया उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की…

    इंदौर की स्कीम नंबर 171 के रहवासियों ने एयरपोर्ट पर CM मोहन यादव से की मुलाकात, प्लॉट की समस्या के समाधान की मांग

    करीब 6 हजार लोग परेशान, वर्षों पहले पूरी रकम जमा करने के बावजूद नहीं मिला समाधान इंदौर। स्कीम नंबर 171 में प्लॉट की समस्या से परेशान रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ.…