World Cup 2023: सुनील गावस्कर ने दिया जवाब। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने से टीम को फायदा या नुकसान?

वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है. जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें 8 अक्टूबर को आमने-सामने होगी. भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच चेन्नई में खेला जाएगा. बहरहाल, भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने से टीम इंडिया को फायदा होगा या नुकसान?

टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खलने पर सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया का लीग स्टेज में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम से खेलना अच्छी बात है. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया को फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि अगर आपको आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से खेलना होता तो यह चुनौतीपूर्ण होता, आसान बिल्कुल नहीं होता. मेरा मानना है कि पहले अच्छी टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा फायदेमंद होता है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप बाद में किसी कमजोर टीम के खिलाफ खेलते हैं, तो आपको पता चल जाएगा कि आपको कहां खुद पर काम करने की जरूरत है और आपको कितने बड़े स्कोर की जरूरत है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरूआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाप करेगी, यह अच्छी बात है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच खेलने से कितना फायदा?

सुनील गावस्कर ने वर्ल्ड कप 1983 को याद किया. साथ ही उन्होंने बताया कि किस तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला मैच खेलने का फायदा मिला. सुनील गावस्कर कहते हैं कि उन्होंने बारिश से बाधित खेल में पिछले विश्व कप की चैंपियन टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पारी की शुरूआत की थी. उस वक्त वेस्टइंडीज चैंपियन टीम थी, लेकिन हमने कैरेबियन टीम को हरा दिया. हालांकि, यह मैच बारिश की वजह से 2 दिनों तक खेला गया. दरअसल, पहले दिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका. जिसके बाद दूसरे दिन मैच खेला गया. भारतीय टीम ने दूसरे दिन वेस्टइंडीज को हरा दिया.

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने राज्यपाल श्री पटेल से की सौजन्य भेंट

    राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार की सुबह लोकभवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध और मीमांसा करने वाले शोधार्थियों और संस्थाओं को करेंगे पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जहां गीता समाप्त होती है, वहीं से जीवन का अभ्युदय प्रारंभ होता है। हमारे समाज के लिए एक आदर्श है भगवान श्री…