मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज बोले- बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी “लाड़ली बहना योजना”

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आधी आबादी को साधने के लिए शिवराज सरकार ने लाड़ली बहना योजना लांच की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को भोपाल के दुर्गा नगर में घर-घर जाकर योजना में पात्र बहनों को स्वीकृति पत्र सौंपे। साथ ही उनसे योजना को लेकर चर्चा भी की। इसके तहत बहनों के खाते में 10 जून को एक-एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि मेरी बहनें आत्मविश्वास से भरी रहें और आत्मसम्मान से जिए। इसलिए मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन किया गया है। यह योजना न सिर्फ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनेगी बल्कि बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहन भी बनेगी। सीएम ने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र बहनों के खातों में प्रतिमाह 1 हजार रुपये और वर्ष में 12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। 10 जून से खातों में पैसे आना शुरु हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मिलकर बहनों तक स्वीकृति पत्र पहुंचाएंगे ताकि मेरी इन बहनों को दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े, परेशान न होना पड़े। बता दें मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं के आवेदन पात्र हुए। इसमें से दो लाख आवेदनों पर आपत्ति प्राप्त हुई थी। सरकार पात्र महिलाओं को 1 जून से 9 जून तक स्वीकृति पत्र का वितरण करेगी। इसके बाद 10 जून को सभी के खाते में एक-एक हजार रुपए डाले जाएंगे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 950 से अधिक युवाओं को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र, प्रदेश में 400 नए ‘सांदीपनि विद्यालय’ बनाने का एलान

    भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार (21 अक्टूबर 2026) को भोपाल के रवींद्र भवन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित भव्य अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

    “समय-सीमा में पूर्ण हो आशिमा मॉल फ्लाईओवर का निर्माण कार्य”: राज्यमंत्री गौर

    पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि आशिमा मॉल से बावड़िया गांव होते हुए सेज अपोलो अस्पताल के समीप नर्मदापुरम मार्ग को जोड़ने…